कोरबा// तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी : मौके पर ठेका श्रमिक की मौत …

285

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी : मौके पर ठेका श्रमिक की मौत …

 कोरबा।।

बालको-कोरबा मार्ग में युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे बने दीवार से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालको के ठेका कर्मचारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह मार्ग में लोगों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्पोर्ट्स बाइक में युवक फर्राटे भरते पहुंचा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया।