Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// शराबी बेटे से परेशान पिता ने हत्या की घटना को दिया...

कोरबा// शराबी बेटे से परेशान पिता ने हत्या की घटना को दिया अंजाम…. पढ़े पूरी खबर

250

कोरबा।।

बेटे के प्रताड़ना से तंग होकर पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मामले में हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्राथी मधुसिंह मरावी ने उरगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भतीजा मृतक जीवराखन सिंह आय दिन शराब पीकर परिवार वालो से मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था, जिस वजह से इसकी पत्नि अपने बच्चे को लेकर तीन वर्षो से अपने मायके में रह रही है, और मृतक के पिता मानसिंह और मॉ भगवती मृतक से तंग आकर जम्मू कश्मीर कमाने खाने चले जाते है। जब भी वापस आते है मृतक पैसों की मांग कर प्रताड़ित करता है।


28 अक्टूबर की रात 10 बजे जीवराखन शराब पीकर हाथ में लोहे का सब्बल लेकर घर आया और अपने पिता मानसिंह को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि जीवराखन ने मानसिंह पर हमला कर दिया, तब गुस्से में आकर मानसिंह ने जीवराखन के हाथ से सब्बल छिनकर मृतक के सिर में 3-4 बार प्रहार कर दिया। जिससे मृतक को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।


मामले को गंभीरता से लेकर उरगा पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मर्ग पंचनामा कार्यवाही के बाद आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना स्थल लोहे का सब्बल जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है