Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा डी. ए. वी. जेंजरा मे नन्हे सितारों द्वारा फायरलेस कुकिंग

डी. ए. वी. जेंजरा मे नन्हे सितारों द्वारा फायरलेस कुकिंग

247

डी. ए. वी. जेंजरा मे नन्हे सितारों द्वारा फायरलेस कुकिंग

कोरबा-कटघोरा।।

दिनाँक 19/10/2024 शनिवार को डी. ए. वी. जेंजरा मे कक्षा एल. के. जी. से कक्षा दूसरी तक के बच्चों के लिए फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा बिना किसी आग के स्त्रोत का उपयोग किए बगैर फलों, सब्जियों अनाज और डेयरी उत्पादों जैसे विभिन्न सामाग्रियों का उपयोग करके स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया गयाl विद्यार्थियों ने आसान व्यंजनों का उपयोग करके खीरा रोल, हरी सब्जी सलाद,सैंडविच भेलपुरी बिस्किट केक जैसे कई अन्य स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजरेखा शुक्ला ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रचनात्मकता को बढ़ावा देना साथ ही साथ आवश्यकता पड़ने पर कम समय में स्वयं के द्वारा आकर्षक व्यंजन तैयार करना व विद्यार्थियों को जंक फूड से दूर रखने के लिए प्रोत्साहित करना है ।