Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद अवैध संबंध :- पत्नी को प्रेमी संग देख लिया आपत्तिजनक हालत में...

अवैध संबंध :- पत्नी को प्रेमी संग देख लिया आपत्तिजनक हालत में : प्यार में पति बन रहा था रोड़ा : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने दिया ख़ौफ़नाक घटना को अंजाम….पढ़े पूरी खबर

506

अवैध संबंध :- पत्नी को प्रेमी संग देख लिया आपत्तिजनक हालत में : प्यार में पति बन रहा था रोड़ा : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने दिया ख़ौफ़नाक घटना को अंजाम….

गरियाबंद।।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसकी लाश को बाड़ी में दफना दी। पकड़े जाने के डर से शव को निकाला और हाईवे किनारे गाड़ आए। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ढोल सराई गांव निवासी रोहित मरकाम (33) की शादी करीब साल भर पहले पेंड्रा निवासी समारी बाई से हुई थी। समारी घर की इकलौती बेटी है। उसके पिता नहीं थे, इसके कारण रोहित सास की देखभाल करने के लिए अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था।

ससुर से बोली- पति आंध्र प्रदेश काम करने गया

इसी बीच अगस्त महीने में नवाखाई में जब रोहित घर नहीं पंहुचा तो पिता पुनीत राम उसके ससुराल पहुंच गए। वहां उन्होंने बेटे के बारे में बहू से पूछा तो उसने बताया कि रोहित कमाने की बात कहकर करीब एक माह पहले आंध्र प्रदेश गया था, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है।

बहू की बात सुनकर रोहित के पिता को यकीन नहीं हुआ। जब काफी कोशिशों के बाद बेटे का पता नहीं चला तो उन्होंने गांव वालों से रायशुमारी कर 2 दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने रोहित की जांच शुरू की और पत्नी समारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

प्यार के बीच में रोड़ा बन रहा था पति

पुलिस का कहना है कि पहले तो समारी बाई गोलमोल जवाब देती रही। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो समारी बाई ने बताया कि, उसका ध्रुवागुड़ी निवासी प्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध है। रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा था।

इसके बाद समारी बाई ने प्रकाश के साथ मिलकर रोहित को मारने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर 15 जुलाई को रोहित की हत्या कर दी। रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या के बाद दोनों ने शव को पहले पेंड्रा गांव में ही बाड़ी में दफना दिया।

कब्र खोदकर दूसरी जगह शिफ्ट की डेडबॉडी

समारी बाई ने पुलिस को बताया कि रोहित के पिता लगातार पूछताछ करने लगे थे, जिससे वह घबरा गई। पकड़े जाने की डर से प्रेमी के साथ मिलकर उसने बाड़ी से शव बाहर निकाला और 20 किमी दूर नेशनल हाईवे किनारे दफना आए। इस दौरान कुछ बॉडी पार्ट्स वहीं छूट गए थे।

नेशनल हाईवे किनारे शव टुकड़ों में मिला

पुलिस ने बताया कि रोहित की पत्नी संदिग्ध थी। पूछताछ में बताए गई जगह पर गए, वहां से बॉडी के कुछ पार्ट्स बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी जगह नेशनल हाईवे किनारे से आधा शव मिला है। बाकी शव बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

महिला गिरफ्तार और प्रेमी गिरफ्तार

मैनपुर SDOP बाजी लाल सिंह ने बताया कि मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी की मौजूदगी में कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। हत्या किस तरह से की गई और कैसे उसे दफनाया गया।

आरोपी प्रेमी प्रकाश कश्यप गांव पेंड्रा में गल्ले की करीब 3 साल से दुकान संचालित कर रहा था। समारी का घर उसकी दुकान के सामने ही है। इस दौरान रोहित की पत्नी से अफेयर हो गया, जो शादी के बाद भी चल रहा था।