Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दर्री डैम का गेट खोला गया : हसदेव नदी उफान पर…

कोरबा// दर्री डैम का गेट खोला गया : हसदेव नदी उफान पर…

549

छत्तीसगढ़ में कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कोरबा में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जांजगीर में भी सड़कों पर जलभराव से भारी समस्या हो रही है।


बैकुंठपुर के पाटन बरगद का पेड़ गिरने से पांडोपारा-भैयाथान, बनारस और पटना से पांडोपारा-बनारस मार्ग ठप हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के एक-दो जगहों पर हैवी रेन फॉल की संभावना जताई गई है।