युवक के प्राइवेट पार्ट व हाथ काटकर हत्या : धमकी देकर युवक का कफ़न दफन…

बलरामपुर जिले के डूमरखोला में एक युवक के हाथ और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के पिता को डरा-धमकाकर शव को दफन भी करा दिया था। 23 जुलाई को कब्र खुदवाकर शव को निकलवाया गया था। सामरी पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक –:
18 जुलाई को विनोद बिरजिया (35 वर्ष) को गांव के ही मगधु बिरजिया ने शराब पीने बुलाया। उसने विनोद को शराब पिलाई। जब विनोद बिरजिया मदहोश हो गया तो गांव के बाहर ले जाकर उसका प्राइवेट पार्ट और हाथ काट दिया। खून ज्यादा बह जाने से विनोद की मौत हो गई। विनोद बिरजिया द्वारा चोरी किए जाने को लेकर आरोपी मगधु बिरजिया नाराज था।
सामरी के जंगलों में गड़ा मिला था युवक का शव
दफन करा दिया था शव
विनोद को मारने के बाद आरोपी मगधु बिरजिया ने विनादे बिरजिया के पिता खुलु और परिजन को धमकी दी और शव को दफन करा दिया। मृतक विनोद बिरजिया शराबी था। वह लोगों के घरों से घरेलू सामान और महुए की चोरी कर बेचकर मिले पैसों से शराब पी जाता था। 23 जुलाई को सामरी पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बरामद किया था। उसके हाथ और प्राइवेट पार्ट कटे मिले थे।
जंगल में छिपकर रह रहा था आरोपी
सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मृतक का कटा हाथ झोले में लेकर गांव में घूमता दिखा था। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, इस कारण उसका लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पाया। वह छिपकर जंगलों में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों को लगाया था एवं लगातार छापे मार रही थी। पुलिस को मगधु बिरजिया के एक गांव में छिपने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
चोरी को लेकर नाराजगी में वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपी मगधु बिरजिया ने बताया कि विनोद बिरजिया गांव में लगातार चोरी करता था। घटना दिवस को भी वह किसी का महुआ चुराकर लाया था एवं उसे बेचकर मिले पैसों से दोनों ने शराब पी। मगधु उसके साथ ही रहता था, इस कारण लोग उसे भी चोर समझते थे। इस गुस्से में उसने बेरहमी से विनोद बिरजिया की हत्या कर दी।
विनोद का कटा हाथ आरोपी ने घुटरीटोला के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1), 238 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा




