Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// सर्पदंश से 2 की मौत एक की हालात गंभीर : परिजन...

कोरबा// सर्पदंश से 2 की मौत एक की हालात गंभीर : परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप : आक्रोश क्षेत्रवासी ने घेरा कटघोरा चौक….

465

सर्पदंश से 2 की मौत एक की हालात गंभीर : परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप : आक्रोश क्षेत्रवासी ने घेरा कटघोरा चौक….


कोरबा- कटघोरा।।


कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घर के सदस्य सर्पदंश का शिकार हुए हैं। इनमें पति-पत्नी में से पति की मौत हो गई है जबकि पड़ोसी घर में घुसे सर्प ने एक युवक को डंस लिया जिसकी जान चली गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मोहलाइनभाटा मोहल्ले की है। यहां आज तड़के करीब 4 बजे दो अलग-अलग प्रजाति के सर्प ने एक घर के रोहित और उसकी पत्नी को डंसा जबकि पड़ोस में रहने वाले घर में घुसे सर्प ने 20 वर्षीय फैजल को डंस लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। एक सर्प को तो परिजनों ने घेर कर मार डाला और दूसरे घर के सर्प को रेस्क्यू कर लिया गया। करैत नामक सर्प के द्वारा डंसे जाने से यह घटना होना बताया जा रहा है। बताया गया कि फैजल को गहन उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि 24 वर्षीय रोहित और उसकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रोहित की मौत हो गई और पत्नी को उपचार किया जा रहा है। 

बीएमओ को हटाने की मांग को लेकर कटघोरा चौक में चक्का जाम….

मोहलाइनभाठा में आज तड़के घर मे सर्पदंश का शिकार 3 में से 2 लोगों की मौत हो गई। रोहित और फैजल की मौत के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को जिम्मेदार बताते हुए चौक पर चक्काजाम कर दिया गया है। पीड़ितों को परिवार वालों ने आनन-फानन में कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था लेकिन यहां उपचार नही मिलने से फैजल को बिलासपुर व रोहित एवं उसकी पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर इलाज न होने से फैजल व रोहित की जान चली गई।

आक्रोशित परिवारों व लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय पर इलाज नहीं किया गया। समय पर इलाज नहीं मिलने और BMO की लापरवाही के कारण मौत होने आरोप लगाते हुए, कटघोरा BMO पर तत्काल कार्यवाही कर हटाए जाने की मांग की जा रही है।