Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ पहाड़ के ऊपर अधजली हालात में मिला युवक : इलाज के दौरान...

पहाड़ के ऊपर अधजली हालात में मिला युवक : इलाज के दौरान मौत…

333

पहाड़ के ऊपर अधजली हालात में मिला युवक : इलाज के दौरान मौत…


बालोद।

विकासखंड डौंडी अंतर्गत महामाया माइंस जाने वाले मार्ग पर स्थित किल्लेवाली माता के पहाड़ पर स्थित मंदिर के पीछे एक अज्ञात युवक अधजली हालत में मिला. मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले में पुलिस जांच में जुटी है और शव की पहचान करने की कोशिश में लगी है.

महामाया थाना प्रभारी के अनुसार राजनांदगांव से किल्लेवाली मंदिर घूमने आए एक युवक और युवती को पहाड़ के ऊपर किल्लेवाली मंदिर के पीछे एक युवक बुरी तरह से अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिला. इस पर 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और जले हुए युवक को पहाड़ी से नीचे उतारा गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नीचे लाने तक युवक की सांसे चल रही थी और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई हो.

बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में युवक से उसका नाम पता पूछे जाने पर आशा टाकीज राजहरा इतना ही बता पाया था. घटना स्थल पर पानी की बोतल से ज्वलनशील पदार्थ और माचिस को तीली भी मिली. घटना स्थल में एक रेंजर साइकिल भी मिली है, जो इसी युवक की बताई जा रही है।