कोरबा// बकरी चराकर घर लौटे पति ने गैर मर्द से बात करते देखा पत्नी को : अवैध संबंध के शक में फावड़े से कर दी हत्या….पढ़े पूरी खबर

366

बकरी चराकर घर लौटे पति ने गैर मर्द से बात करते देखा पत्नी को : अवैध संबंध के शक में फावड़े से कर दी हत्या….

कोरबा।।

जिले में मंगलवार शाम को पति ने अपनी पत्नी को अफेयर के शक में फावड़े से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति ने घर के आंगन में ही वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बाद लाश को खेत में फेंक दिया। इस दौरान फर्श खून से सना मिला। पूरी वारदात कोरबी चौकी क्षेत्र के जल्के गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कत्ल के बाद मौके से भाग गया था। आरोपी पति का नाम बसंत पोया (35) और मृतका का नाम मंगली बाई (32) है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम मंगली बाई जंगल से बकरी चराकर घर लौटी थी। इस दौरान वह घर के आंगन में गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से बातचीत कर रही थी। इस बात से महिला का पति गुस्से से आग बबूला हो गया।

फावड़े से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार

दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद होता देख जो लोग वहां खड़े थे, वह वहां से चले गए। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखे फावड़े से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लहूलुहान महिला बेहोश होकर गिर गई, जो दोबारा नहीं उठी।

लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब हम लोग पहुंचे तो आंगन पर महिला मरी पड़ी थी। इसकी सूचना कोटवार ने कोरबी चौकी पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गांव से ही घेराबंदी कर पकड़ा।

अफेयर के शक में हत्या

ASP अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक UPS चौहान ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौका-ए-वारदात से फावड़े को जब्त किया गया है। प्रथम जांच के दौरान अफेयर के शक में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।