Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा करनौद में किसान आया आकाशीय बिजली की चपेट में – मौत

करनौद में किसान आया आकाशीय बिजली की चपेट में – मौत

145

करनौद में किसान आया आकाशीय बिजली की चपेट में – मौत

जांजगीर-चांपा।

बिर्रा गांव की बाड़ी में लगी फसल को देखने गए करनौद के किसान की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। बिर्रा पुलिस के अनुसार घटना की शाम लगभग 7 बजे की है। करनौद निवासी सूदन कुम्हार 55 वर्ष करनौद के बिजली आफिस के पास बाड़ी में गन्ना का फसल लगाया है, जिसे देखने के लिए गए थे, जब बारिश शुरू हुई तो वही के पास में एक पेड़ के नीचे टीन के रूम में खड़े थे। लगातार बारिश थमने का इंतजार कर रहे थे, तभी पेड़ पर गाज गिर गई।

इससे सूदन कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई, उधर उसके पुत्र भतीजे देर रात होने से वापस नहीं आने से खोज के लिए घर से निकले, जब बाड़ी की ओर गए तो पता चला कि गाज गिरने से उसकी मौत हो गई।