कोरबा// शार्ट शर्किट से मकान में आगजनी की बड़ी घटना : कमरे में सोया था परिवार… पढ़े पूरी खबर

193

कोरबा।।

गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरबा के शारदा विहार वार्ड क्रमांक 12 के अंतर्गत अमरैयापारा में एक मकान में आग लगने के कारण लोग भयभीत हो गए। इस दौरान पिता ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच बच्चों की जान बचाई।

शारदा विहार वार्ड के अमरैयापारा में आगजनी कि यह घटना सुबह 8:00 बजे के आसपास हुई। इस क्षेत्र में रहने वाले पदम लाठियां के घर पर शॉर्ट सर्किट्स के प्रभाव से आग लग गई, । कुछ ही देर में उसने विस्तार कर लिया। इससे मकान में रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचा। मकान मालिक पदम लाठियां ने आपात स्थिति के बीच हिम्मत से काम लिया। पदुम और उसकी पत्नी ने मोर्चा संभालने के साथ दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों को बचाने में जोर लगाया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ यहां पर एकत्र हो गई। अमरैय्या क्षेत्र में आगजनी होने की जानकारी मिलने पर नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य यहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस प्रकार की घटनाओं मैं प्रभावित पक्ष को राहत देने के लिए सरकार ने प्रावधान किए हैं। जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के साथ इस दिशा में सहायता देने का काम होता है।.