Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// हसदेव नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : पहचान...

कोरबा// हसदेव नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : पहचान में जुटी पुलिस…

631

हसदेव नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिला : जांच में जुटी पुलिस….

कोरबा।

पाथा गांव में आज सुबह एक शव हसदेव नदी में मिला। उसकी पहचान नहीं हुई है। बांगो पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। शव को पीएचसी पोड़ी उपरोड़ा की मच्र्यूरी में रखवाया गया है।

बांगो थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि अज्ञात मृतक की उम्र 25 वर्ष अनुमानित है। स्थानीय लोगों ने आज नदी में उसे देखा। शव नदी के किनारे मौजूद था। माना जा रहा है कि वह बहते हुए यहां पहुंचा है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और कुछ लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मृतक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि दूसरे क्षेत्र से उसका वास्ता हो सकता है। मृतक के फोटोग्राफ्स और हुलिया आसपास के थाना और चौकी को भेजे गए हैं जिससे उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।