Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा प्रोफेसर पति को गर्लफ्रैंड संग पकड़ा पत्नी ने : गर्लफ्रैंड संग मिलकर...

प्रोफेसर पति को गर्लफ्रैंड संग पकड़ा पत्नी ने : गर्लफ्रैंड संग मिलकर पति ने की पत्नी की पिटाई…पढ़े पूरी खबर

367

कॉलेज की छात्रा से इश्क लड़ाते प्रोफेसर पति को पकड़ा रेंजर पत्नी ने.. तो फिर…

बिलासपुर।।

{


कोटा में गर्लफेंड के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है. कॉलेज के प्रोफेसर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. रेंजर पत्नी का आरोप है, कि प्रोफेसर पति उन्हें व बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ रहता है. रास्ते में पति की कार देखकर अपनी गाड़ी रोकी, जिसके बाद पति व गर्लफ्रेंड ने गाली देते हुए मारपीट कर दी. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.

जिले के करगीरोड कोटा के रेस्ट हाउस के पास रहने वाली चंद्राणी बंदे वन विकास निगम में रेंजर हैं. रेंजर इंद्राणी बंदे की शादी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार के साथ हुई है. शादी के बाद उनके बच्चे भी है. शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई. आरोप है कि प्रोफेसर ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती को गर्लफ्रेंड बना लिया है. प्रोफेसर अब अपनी पत्नी बच्चों को छोड़कर कुछ समय से गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा है.

चंद्राणी बंदे बेलगहना में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, और बच्चों के साथ कोटा में रहती हैं. दो दिन पहले रात करीब 8 बजे जब वे बेलगहना से लौट रहीं थीं. तभी कोटा के अंडर ब्रिज के पास उसने अपने पति की कार देखी. वह रुककर कार के पास गई, तब उसमें से सुरभि पांडेय उतरीं. उसने गाली-गलौज करते हुए कहा, हम तेरा ही इंतजार कर रहे थे. कार के बाहर खड़े पति दिलीप ने रेंजर पत्नी को पीछे से पकड़ लिया, और दोनों उसकी पिटाई करने लगे. रेंजर पत्नी की शिकायत पर कोटा पुलिस ने प्रोफेसर व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.