Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// हत्या या हादसा :- परसाखोला पिकनिक स्पॉट में युवक की संदिग्ध...

कोरबा// हत्या या हादसा :- परसाखोला पिकनिक स्पॉट में युवक की संदिग्ध हालात में मिली लाश : शव के पास कपड़े, चश्मा व गाड़ी की चाबी बरामद… पढ़े पूरी खबर

317

हत्या या हादसा :- परसाखोला पिकनिक स्पॉट में युवक की संदिग्ध हालात में मिली लाश : शव के पास कपड़े, चश्मा व गाड़ी की चाबी बरामद…

कोरबा।।

कोरबा के परसाखोला पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार की दोपहर एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। इसकी सूचना तत्काल बालको पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बालको क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला में रोज की तरह शुक्रवार सुबह जब आसपास के ग्रामीण नहाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पानी में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकालकर इसकी सूचना बालको पुलिस को दी। सूचना पर बालको पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस को मृतक के शव के पास कपड़े, चश्मा व गाड़ी की चाबी प्राप्त हुई है। साथ ही एक दस्तावेज प्राप्त हुआ है जिसमें युवक का नाम विजय कुमार पिता ईश्वर सिंह निवासी विजयनगर बताया गया है। मृत्यु का कारण हादसा है या कुछ और इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है।