Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत…

कोरबा// अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत…

367

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत …

कोरबा-कटघोरा।।


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है,कि छुरी निवासी केशव चौहान अपनी बाइक में सवार होकर कटघोरा की तरफ जा रहा था,इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।

गंभीर रुप से घायल होने के बाद उसे कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी।

मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर उसकी तलाश की जा रही है।