कोरबा// चिलचिलाती गर्मी से कोरबा-वासियों को राहत : बदला मौसम का मिजाज : काले बादल के साथ बूंदाबांदी

75

कोरबा।।

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर ,कोरबा समेत कई जिलों का मौसम बदला हुआ है।

वही कोरबा में पड़ रही तीखी गर्मी से  लोगों को राहत जरूर मिली है। अभी दो दिन तक कोरबावासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, दक्षिण छत्‍तीसगढ़ के ऊपर मौजूद चक्रवाती घेरा के असर से हल्के बादल छाए हुए हैं, इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि मई के शुरुआती दिनों में गर्मी अपना असर दिखाएगी। प्रदेश में आने वाली निचले स्‍तर की हवा बदलने से मई के दूसरे दिन से गर्मी से परेशान करेगी। इस दौरान उत्‍तर पश्चिम की हवा का प्रवेश होगा, जो सामान्‍यत: गर्म होगी। इसके प्रभाव तापमान भी बढ़ेगा। 40 से 42 डिग्री के बीच घूमने वाला तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंचने के अनुमान हैं।

रविवार को कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते पारा में गिरावट दर्ज की गई है।