Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// हसदेव नदी में तैरते मिली अधेड़ की लाश : मचा हड़कंप…....

कोरबा// हसदेव नदी में तैरते मिली अधेड़ की लाश : मचा हड़कंप…. पढ़े पूरी खबर

279

हसदेव नदी में तैरते मिली अधेड़ की लाश : मचा हड़कंप….

कोरबा।।

कटघोरा थान्तर्गत छुरी स्थित धनरास राखड़ डेम के पीछे हसदेव नदी के बीचों बीच एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। दोपहर नाव से नदी पार करते हुए कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी।

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर अपनी टीम को भेजा तो शव नदी के बीचों बीच पानी मे डूबा हुआ था। शव की शिनाख्ती की गई तो मृत व्यक्ति की पहचान धनसिंह मंझवार,डोंगाघाट ग्राम पंचायत धनगांव उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक राखड़ डेम में एक कंपनी में चौकीदारी का काम करता था। मृतक धनसिंह मंझवार 19 अप्रैल को अपने घर से काम के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी खोजबीन की थी लेकिन आज दोपहर जब शव की शिनाख्ती की गई तो मृतक धनसिंह मंझवार ही निकला।

फिलहाल कटघोरा पुलिस ने शव का पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मृतक धनसिंह मंझवार की मौत कैसे और किन कारणों से हुई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।