Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// घर के बाहर टूटकर गिरे विधुत प्रवाहित तार के चपेट में...

कोरबा// घर के बाहर टूटकर गिरे विधुत प्रवाहित तार के चपेट में आने से झुलसे दो बच्चें…पढ़े पूरी खबर

132

कोरबा।।


कटघोरा के ग्राम पंचायत धईवपुर गांव में बुधवार की शाम सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।

धईवपुर गांव दो बच्चे घर से निकलकर सामने दौड़ने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों बच्चों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों झुलस गए। दोनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार काफी जर्जर हो चुका है। एक महीने के भीतर चार बार तार टूटकर गिर चुका है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। विद्युत विभाग की लापरवाही कोई बड़ी घटना हो सकती थी इस पर विद्युत विभाग को ध्यान देना चाहिए |