Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग : इंस्टाग्राम में फ़ोटो अपलोड कर किया गंदा कमेंट...

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग : इंस्टाग्राम में फ़ोटो अपलोड कर किया गंदा कमेंट : युवती ने की खुदकुशी : जाने पूरा मामला

289

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर एक युवती ने अश्लील कमेंट किया था। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है।

दरिमा निवासी प्रियंका (17) मणिपुर क्षेत्र के मठपारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। 10 दिसंबर 2023 को परिवार के लोग बाहर गए थे। घर में प्रियंका और उसकी बहन थे। इस दौरान पढ़ने की बात कहते प्रियंका रात में दूसरे कमरे में चली गई और फांसी लगा ली।

युवती ने किया था अश्लील फोटो अपलोड कर कमेंट।
पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की जांच की और गवाहों के बयान लिए। आरोप है कि दरिमा की ही एक युवती ममता सिंह ने प्रियंका के इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर अश्लील कमेंट किया था। इसके चलते प्रियंका काफी परेशान थी और उसने खुदकुशी कर ली।

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ममता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ममता ने बताया कि वह एक लड़के से प्रेम करती थी और उससे शादी भी होने वाली थी। उसी लड़के को प्रियंका भी पसंद करती थी और उसके साथ घूमने गई। इससे ममता भड़क गई। उसने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की फोटो टैग कर अश्लील टिप्पणी कर दी।

आरोपी युवती को भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार पोस्ट देखकर बदनामी के डर से प्रियंका ने फांसी लगा ली। पुलिस ने आरोपी युवती ममता सिंह (18) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।