दोहरे हत्याकांड में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार… मृतिका 3 शादी करने के बाद आरोपी से करने वाली थी शादी…जाने पूरा मामला

442

दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड अश्वनी पांडे को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी से मृतिका की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक मृतिका 3 शादी कर चुकी है। मृतिका वसुंधरा आरोपी से भी शादी करने वाली थी।

कवर्धा।।


गौरतलब है कि कवर्धा एसपी कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर एक मकान में 2 शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि रिश्ते में दोनों मां बेटी है। रविवार को पड़ोसियों को जब पास के मकान से दुर्गंध आने लगी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी मां और बेटी की हत्या के बाद रायपुर में छुपा हुआ था। फिलहाल शव मिलने के कुछ ही घंटे में पुलिस ने उसे दबोचा है..

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार आरोपी बॉयफ्रेंड अश्वनी पांडे बिलासपुर का रहने वाला है। मृतिका वसुंधरा से उसका जान पहचान होने के बाद दोनों नजदीकियां बढ़ गई थी। इसके बाद महिला अश्वनी पांडे को शादी के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी ने बताया कि वसुंधरा तीन शादी कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शादी नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने मां और बेटी की हत्या कर दी।

रायपुर में दबिश देकर किया गिरफ्तार

बता दें कि दोनों मां बेटी की लाश कवर्धा जिले के एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में सड़ी-गली लाश हालत में मिली थी। पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम ने जांच के बाद घटना स्थल से अहम सबूत जुटाए। वहीं रायपुर में दबिश देकर आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतिका की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।