Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेलौदी में की गई घोषणाएं

भेंट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेलौदी में की गई घोषणाएं

63

रायपुर, 18 सितंबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बेलौदी में की गई घोषणाएं :-

1. ग्राम बेलौदी से सतमरा और सतमरा से अरमरीकला तक और ग्राम सतमरा से डांडेसरा मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी।

2. ग्राम बेलौदी माईनर सिंचाई जलाशय का गहरीकरण एवं सफ़ाई करवाएंगे।

3. गुण्डरदेही में पुलिस के सब डिविजनल ऑफिसर एसडीओपी का पद बनाकर पोस्टिंग की जाएगी तथा ग्राम हल्दी में नई पुलिस चौकी प्रारंभ की जाएगी।

4. ग्राम भाठागांव में संचालित नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला को और ग्राम पैरी में संचालित राम विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला को सरकारी स्कूल बनाया जाएगा।

5. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही एवं अर्जुंदा हेतु नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा।

6. नगर पंचायत अर्जुंदा में प्रतीक्षा बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।

7. गुंडरदेही विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य गांवों में देवगुड़ी निर्माण हेतु 50 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।

8. जिला सहकारी केंद्रीय ग्रामीण बैंक का एटीएम गांव भाठागांव, हल्दी, कुरदी एवं मोदीपाट में खोला जाएगा।

9. मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रारंभ करने की घोषणा की।

10. मुख्यमंत्री ने ग्राम भाठागांव से रनचिरई और रनचिरई से जामगांव तक सड़क मरम्मत कराने की भी घोषणा की।