कोरबा// रेल्वे ट्रैक पर मिली युवक की लाश…जाच में जुटी पुलिस

278

कोरबा।।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच रेलवे ट्रैक पर अपलाइन में यह घटना आज शुक्रवार 12:00 बजे के करीब हुई। RPF से मिली जानकारी मुताबिक चंदन दास की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी सूचना चांपा GRP पुलिस को दे दी गई है ।

मिली जानकारी अनुसार लगभग 45 वर्षीय चंदन जांजगीर चांपा जिले का निवासी बताया गया है। चंदन दास रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में ठेका कंपनी में मुंशी के पद पर कार्य करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि मामला आत्महत्या का है। मृतक सफेद रंग की फुल शर्ट एवं नीला जींस पैंट पहने हुए हैं।

GRP पुलिस चांपा के इंतजार में लाश ट्रैक मेंं पड़ी हुई है जांच के बाद ही पता चल चलेगा कि यह मामला हादसा है या आत्महत्या।