कोरबा// राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कृष्णा नगर में निकली शोभायात्रा…भंडारे, झांकी के साथ रात्रि जागरण में झूमे बस्तीवासी

161

कोरबा।।

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कृष्णा नगर में भी जगह- जगह बहुत से भक्ति कार्यक्रम किए गए। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र कृष्णानगर स्थित हनुमान मंदिर रहा। जहां अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा से हनुमान मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से टेंट, झालर, तोरण एवं अन्य संसाधनों से सजाया गया।

सुबह से मंदिर के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे। जिन्होंने अयोध्या में चल रहे पूजा अर्चना के समय का अनुसरण करते हुए ठीक उसी समय पर हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की। जिसमें रामलला का अभिषेक दूध, शहद, गंगाजल से किया गया। 

जिसके बाद आयोजकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा शोभा यात्रा के रूप में हनुमान मंदिर से शिव मंदिर मुड़ापार तक डीजे की धुन- ढ़ोल तासे पर नाचते गाते निकाली गई।

संध्या के समय हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ। साथ ही मंदिर प्रागण में रात्रि भक्तिमय जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त नगरवासि झूम उठे।