कोरबा// प्रेमी के घर फांसी में लटकते मिली प्रेमिका की लाश…परिजन ने लगाया हत्या का आरोप…मानिकपुर चौकी क्षेत्र कीं घटना…पढ़े पुरी खबर

305

कोरबा।।

जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की लाश पोखरीपारा मानिकपुर में प्रेमी के घर पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली है। इस मामले में मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है, इस मामले में पुलिस से कड़ी जांच की मांग की है।

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतामणी कुंजनगर में रहने वाले नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा मे प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को लगभग 7:00 इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई। उसके पिता नरेश यादव ने बताया कि वह दोपहर 3 बजे से घर से निकली थी। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई सीख रही नेहा की जान पहचान निखिल से थी। पहले हमने रिश्ते को लेकर भी बात की लेकिन कई चीज पता चली तो कदम पीछे खिंच लिए। नेहा की मौत से परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।

डॉक्टरद्वारा परीक्षण करने के साथ ही नेहा को मृत घोषित कर दिया गया था। इस बारे में अस्पताल पुलिस चौकी को औपचारिक रूप से सूचना दी गई जिस पर मर्ग कायम किया गया। परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेने के साथ इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात कही गई है।