Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिक जोड़े की लाश…क्षेत्र में फैली...

फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिक जोड़े की लाश…क्षेत्र में फैली सनसनी

313

जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. नाबालिग जोड़े की लाश पेड़ पर लटकती मिली है

बलरामपुर।।

जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. नाबालिग जोड़े की लाश पेड़ पर लटकती मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार डवरा चौकी अंतर्गत एक पेड़ पर लटकी हुई नाबालिक प्रेमी जोड़े की लाश मिली है. मृतिका कक्षा 8वीं तो मृतक 10वीं में पढ़ाई करता था. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. नाबालिगों ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

मामला डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत का है. दोनों नाबालिक मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों अलग-अलग स्कूल में भी पढ़ाई करते थे. मामले में उन्होंने बताया कि दोनों की मेल मिलाप भी होती रहती थी, अचानक ऐसी स्थिति कैसे बनी कि दोनों ने आत्महत्या कर ली. इस पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।