Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// फर्जी पत्रकार और खनिज अधिकारी बनकर…लोगों को चकमा धमका कर वसूली...

कोरबा// फर्जी पत्रकार और खनिज अधिकारी बनकर…लोगों को चकमा धमका कर वसूली करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

157

कोरबा।।



लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों की आड़ में कई बार अवैध वसूली की भी जानकारी सामने आई है। ऐसे ही एक फर्जी पत्रकार या खनिज अधिकारी को कोरबा की कटघोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पुनीत दुबे कभी खुद को पत्रकार बताता था या खनिज अधिकारी। ऐसा कहकर उसके द्वारा कई लोगों को का भयादोहन कर अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई थी ।

पिछले दिनों ललमटिया निवासी लखन पटेल के ट्रैक्टर को पड़कर पुनीत ने ₹10000 की वसूली भी की थी । पीड़ित की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।