ब्रेकिंग-कोरबा//राखड़ से भरे ट्रेलर की चपेट में आने से शिकक्षिका की दर्दनाक मौत

314

कोरबा ।।

दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे की वजह भारी वाहनों के लापरवाही पूर्वक चालान एवं सड़कों पर बिखरे राखड़ की धूल की वजह से हैl यह पूरा मामला रिसदी – झगरहा – बरबसपुर मुख्य मार्ग का है, जहां कबीर आश्रम के पास एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला को एक हाईवा ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका 29 वर्षीय रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी। रोशनी बंजारे बालको निवासी थी। वह अपनी ड्यूटी कर घर को लौट रही थी तभी झगरहा मुख्य मार्ग के पास राखड़ से भरी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया, हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों के भीड़ जाम हो गई, वाहनों की भी लगी लंबी कतार लग गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है। मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई है।

उपस्थित लोगों का कहना है की घटना का मुख्य वजह इस मार्ग पर फैले राखड़ और 24घंटे ओवरलोड भारी वाहनों का दबाव है। इस सड़क के दोनों ओर राखड़ का भराव इस तरह हो गया है कि किसी भी भारी वाहनों के गुजरने से धूल का गुब्बार उड़ने लगता है. जिससे छोटे वाहनों पर चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती है। यही कारण है कि चालक अपना नियंत्रण खो देता है। आज इस जगह पर घटना हुई है, उस जगह पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी हैl