Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कार व दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत… घटनास्थल पर दो की मौत…घायल...

कार व दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत… घटनास्थल पर दो की मौत…घायल युवती की अस्पताल में मौत

179

मनेंद्रगढ़।

बरबसपुर में हुआ जबरदस्त सड़क दुर्घटना इस भयानक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है यह घटना मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के ग्राम बरबसपुर की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर हुई इस भयानक दुर्घटना में कर चालक शराब की नशे में था।

कार और दो मोटरसाइकिल के बीच हई जबरदस्त भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों व एक युवती की गई जान।

मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे दो युवक और युवती। दुर्घटना में दो की मौके पर मौत हो गई वही एक ने अस्पताल में तोड़ा दम मिली जानकारी अनुसार अस्पताल में तीन लोगो की मृत्यु हों चुकी है और बाकि घायलों को मनेन्द्रगढ़ उपचार क़े लिए भेजा गया है। मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों और एक युवती की जान चली गई है। हादसा नागपुर चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 43 पर हुआ है

लोगों की सूचना पर पुलिस पर मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मोटरसाइकिल और कार में भिड़ंत इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार युवक युवती दूर जाकर छिड़क गए। कार के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कई फीट दूर जाकर के गिरे।घटनास्थल पर लोगों की लगी भीड़। कार चालक शराब के नशे में था धुत्त कोतमा निवासी है कार चालक कार चालक को पुलिस ने हिरासत लिया। वही बाकी कार में सवार लोग भीड़ का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए । कार में सवार लोग सुरक्षित। बताया जा रहा है जिनकी मृत्यु हुई है उसमें एक बाइक में सवार भाई -बहन शामिल है वहीं सेमरा निवासी एक युवक ने अस्नापताल में दम तोड़ा