चरित्र संदेह := पत्नी की चरित्र पर शंका…हाथ पैर बांधकर लगाया आग…9 साल पहले की थी लव मैरिज..पढ़े पूरी खबर

169

चरित्र संदेह में पत्नी को जिंदा जलाया:हाथ-पैर बांधे, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 9 साल पहले की थी लव मैरिज


बलरामपुर में चरित्र शंका के चलते पति ने सोमवार दोपहर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डाल आग लगा दी। फिर पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मदनपुर निवासी राम प्रसाद ने करीब 9 साल पहले चंदौरा निवासी नेहा (28) से लव मैरिज की थी। दोनों की पांच और सात साल की दो बेटियां भी हैं। राम प्रसाद को शक था कि नेहा का किसी अन्य लड़के से संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।


महिला की मौत के बाद मॉर्च्युरी के बाहर एकत्र परिजन।

जलाने के बाद परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच सोमवार दोपहर भी विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि राम प्रसाद ने नेहा से मारपीट करने के बाद उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर नेहा को लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मौत के बाद मायके वालों ने पकड़ा, पर भाग निकला

आग लगाने से नेहा करीब 70 से 75 प्रतिशत झुलस गई थी। उपचार के दौरान रात करीब 8.30 बजे नेहा की मौत हो गई। नेहा की मौत होते ही पति राम प्रसाद वहां से भागने लगा। इस दौरान मायके वालों ने उसे पकड़ लिया और बाइक पर बिठाकर थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भाग निकला।