कोरबा ब्रेकिंग// बालको रिंग रोड में हादसा…ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

249

कोरबा।।

कोरबा जिले इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिसमे बालको क्षेत्र के रिंग रोड में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया है।


जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बाइक का नंबर CG 12 BA 2150 है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। युवक की शिनाख्त करना बाकी है।