Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// महिला मित्र से मिलने गए व्यक्ति की हत्या…आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर

कोरबा// महिला मित्र से मिलने गए व्यक्ति की हत्या…आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर

380

कोरबा।

दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरदार पटेल नगर में महिला मित्र से मिलने गए कुसमुण्डा निवासी “रोजी” की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी महिला के बेटे सुमित दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



बता दें कि कुसमुण्डा निवासी नरेंद्र पाल उर्फ रोजी बीती रात अपने महिला मित्र से मिलने दर्री के सरदार पटेल नगर जमनीपाली गया था। घर में उपस्थित महिला के बेटे सुमित दास को उनके घर मे घुसना नागवार गुजरा और उनके पुत्र सुमित दास ने घर मे रखे बेसबॉल डंडे से एक के बाद वॉर करते हुए मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस ने आरोपी सुमित दास को गिरफ्तार कर लिया है।