Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// थम गया चुनावी शोर…जनता किसकी ओर…24 घंटे शेष मतदान के लिए

कोरबा// थम गया चुनावी शोर…जनता किसकी ओर…24 घंटे शेष मतदान के लिए

96

कोरबा।

चुनाव प्रचार का धूमधड़ाका वाला शोर थम गया है। प्रत्याशी अब मतदाताओं को साधने डोर टू डोर संपर्क कर रहे है।


बता दें फेज में 70 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए अब महज 24 घण्टा शेष बचे हैं। करीब एक महीने तक बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों के प्रात्याशियों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए जबरदस्त प्रचार किया।

दावे, वादे, आरोप-प्रत्यारोप, गाजे-बाजे से मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी सभा और शोरगुल के साथ आखिरी दिन प्रत्याशी और उनकी पार्टी के नेता दिनभर भागदौड़ करते नजर आए। ताबड़तोड़ अंदाज में हर दल ने प्रचार किया। भाजपा, कांग्रेस समेत हर दल पूरी ताकत झोंककर जीत का दावा कर रहे है। अगर बात हाई प्रोफाइल सीट कोरबा विधानसभा की जाए तो चुनाव के अंतिम दिन में भाजपा ने अमित शाह की सभा और कांग्रेस का वार्ड रैली कर पूरी ताकत के झोंककर जीत का दावा कर रहे है। अब जब प्रचार का दौर थम गया तो पार्टी के नेता डोर टू डोर मतदाताओं से मिलकर जीत दिलाने की अपील कर रहे है।