कोरबा// फिर खून से लाल हुई सड़क…तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को लिया चपेट में…पढ़े पूरी खबर

169

कोरबा//

उरगा थानांतर्गत बरपाली चौक के पास एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के संबंध में अभी किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। वही हाईवा चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है,जो बालको से राखड़ लेकर मड़वारानी गया था।
जहां से राखड़ डंप कर वापस लौट रहा था,इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची और मृतक के शव को उठवाकर जिला अस्पताल मेडिकल काॅलेज भिजवाया। फिलहाल मृतक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी