Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा।। नल कनेक्शन के लिए जमीन को लेकर विवाद…परिवार के लोगो ने...

कोरबा।। नल कनेक्शन के लिए जमीन को लेकर विवाद…परिवार के लोगो ने मिलकर उतारा मौत के घाट…पढ़े पूरी खबर

238

कोरबा।।

जिले के ग्रामीण अंचल से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, यहां हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम छिंदपुर से लगे ग्राम दर्री में आज एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

 



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या जमीन विवाद की वजह से हुई है, मृतक का नाम लक्ष्मी नारायण तिवारी पिता भूपत तिवारी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की परिवार मे ही नल जल योजना के तहत पानी कनेक्शन के लिए जमीन की खुदाई को लेकर विवाद उपजा जिसमें परिवार के ही लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है, जांच उपरांत घटना के सभी पहलुओं से पर्दा उठेगा। आपको बता दें मृतक कुसमुंडा डीएवी में गार्ड के पद पर पदस्थ था। लगभग दो वर्षो ने वह काम पर नही जा रहा था। वह हर हमेशा कंधे पर बैग लटकाए हुए आसपास के क्षेत्रों में देखा जाता था। मृत अवस्था में भी मृतक कंधे पर बैग लटकाए हुआ था। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।