कोरबा।।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा नेता ने काला झंडा दिखाया। अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के महामंत्री अजय कंवर ने कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल मुर्दाबाद वापस जाओ करके नारे बाजी करने लगा।
वहीं पुलिस को देखते हुए आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा। देरी ना करते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल अजय कंवर को पकड़ कर सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची, और आगे की कार्यवाही कर रही है।




