Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मोहर्रम पर बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें

कोरबा// मोहर्रम पर बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें

109

कोरबा।(Q न्यूज़24)

जिले में 29 जुलाई 2023 मोहर्रम के अवसर पर शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें एवं एफ.एल. 3, एफएल 3 क, मद्यभण्डारगृह तथा भांग घोटा की फुटकर दुकान को 29 जुलाई 2023 को मोहर्रम के अवसर पर पूर्णतः बन्द रखने का आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने एवं अवैध शराब परिवहन विक्रय एवं संग्रहण के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।