कोरबा// बाल्को सेक्टर-5 से दो बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता…खोजबीन के बाद भी बच्चों का पता नही

152

कोरबा।।

जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत बालको नेहरू नगर सेक्टर 5- निवासी अश्मित सिंह 12 वर्ष एवं रोहित गुप्ता 14 वर्ष आपस में मित्र हैं जो कल शाम दिनांक 17 जुलाई को 7:00 बजे से लापता हैं।

काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिल रहे हैं। जिससे घर वाले काफी परेशान हैं। जिसकी सूचना बाल्क थाने में दी गई है। जिस किसी को भी इन दोनो बालको के बारे में जानकारी मिले तो कृपया कर इस नम्बर पर सम्पर्क करें।