Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// जिले में बढ़ रही आई फ्लू वायरस…कुछ स्कूल में बच्चे वायरस...

कोरबा// जिले में बढ़ रही आई फ्लू वायरस…कुछ स्कूल में बच्चे वायरस से संक्रमित… धीरे-धीरे पाँव पसार रहा वायरस…स्वस्थ्य विभाग अभी तक मौन

145

कोरबा।।

प्रदेश के कई जिलों के स्कुल में आई फ्लू का संक्रमण फैल गया हैं जिससे अधिकांश बच्चें आई फ्लू के संक्रमण का शिकार हो रहे है। कोरबा जिले के भी कई स्कूलों में आई फ्लू का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। जिससे अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह किसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है।

बात करे बिलासपुर जिले के नवोदय विघयालय में भी करीब 100 स्टूडेंट इसके चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का इलाज कर रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।

क्या है कंजंक्टिवाइटिस –

कंजंक्टिवाइटिस में आंखों में जलन होती है। आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। लेकिन कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है।

अब जानिए क्या है आई फ्लू –

आई फ्लू या पिंक आई के नाम से जानी जाने वाली यह बीमारी कंजंक्टिवाइटिस है। आई फ्लू वैसे तो ज्यादा खतरनाक बीमारी नहीं है। लेकिन आंखों में होने के कारण ये कष्टदायक होती है। यह आम वायरल की तरह है। लेकिन यह बैक्टीरिया भी होता है। जब भी मौसम बदलता है, यह अपना असर दिखाता है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश की वजह से बच्चों में यह संक्रमण फैला है।

क्या है इसके लक्षण –
आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं।

आंखों से पानी आने लगता है।

तेज जलन होती है।

पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है।

आंखों में चुभन होती है और सूजन आ जाती है

आंखों में खुजली भी होती है।

इंफेक्शन अधिक बढ़ जाने पर आंखों में हेमरेज, किमोसिज हो

जाता है पलकों में सूजन आ जाती है।

बचाव एवं सावधानियां –

बरसात के मौसम में अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें।

आंखों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं।

किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।

इस रोग के मरीज आंखों पर बार-बार हाथ न लगाएं। अगर

संक्रमित आंख को छुएं, तो हाथ अच्छे से साफ करें।

गंदगी और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं।

अपना तौलिया, रुमाल चश्मा आदि किसी के साथ शेयर न करें।

इस सीजन में स्विमिंग करने से बचें।