Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// डस्टर कार व बाइक में खूनी भिड़त… बाइक सवार एक युवक...

कोरबा// डस्टर कार व बाइक में खूनी भिड़त… बाइक सवार एक युवक कि मौत…दूसरा गंभीर रूप से घायल

217

कोरबा।।

कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 आज फिर खून से लाल हुई। कटघोरा थाना क्षेत्र में आज तानाखार और बरपाली के समीप डस्टर कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक्त सवार दो युवकों में एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


बतादें की आज लगभग 3 बजे कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 में तानाखार और बरपाली के समीप अम्बिकापुर की ओर जा रही डस्टर कार CG 15 CU 3467 और बाइक CG 12 BD 3464 की आमने सामने में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार नामेंद्र पटेल पिता तुल सिंह वार्ड नंबर 14 जुराली के निवासी और उसका साथी राकेश पटेल घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। डायल 112 मौके पर पहुंवकर घायलों को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया जहां नामेंद्र और राकेश का प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां कोरबा अस्पताल ले जाते वक्त नामेंद्र की रास्ते मे ही मौत हो गई।

फिलहाल इस दुर्घटना में घायल राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। कटघोरा पुलिस दुर्घटनाकारित डस्टर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।