Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर 27 हजार रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार : एंटी करप्शन की बड़ी...

27 हजार रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार : एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई : जिले में भी मिल रही शिकायतो के बाद : जल्द कार्रवाई के आसार….

330

27 हजार रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार : एंटी करप्शन की कार्रवाई : जिले में भी जल्द कार्रवाई के आसार…


अंबिकापुर।


एंटी करप्शन ब्यूरो ने लखनपुर डिविजन में पदस्थ सहायक अभियंता सचिन भगत को 27 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने बताया कि ग्राम केवरी में फ्लाई एस ब्रिक्स प्लांट में विद्युत कनेक्शन लगाने के नाम सहायक अभियंता ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन ब्यूरो में की. जिसके बाद आज सहायक अभियंता सचिन भगत को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के बढ़ते करप्शन से जिला भी अछूता नही रहा है। सुत्रों से मिली जानकारी के तहत इस तरह की कार्रवाई कोरबा ,कटघोरा में भी जल्द देखने को मिल सकता है।