Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मौत का राइस मिल : निर्माणधिन दीवार गिरा : दो मजदूरों...

कोरबा// मौत का राइस मिल : निर्माणधिन दीवार गिरा : दो मजदूरों की मौत….

626

मौत का राइस मिल : निर्माणधिन दीवार गिरा : दो मजदूरों की मौत….


कोरबा।।

जिले में दीवार ढहने से 2 मजदूरों दब गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं 6 और मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना कटघोरा थाना इलाके के न्यू वैष्णवी राइस मिल की है। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई आंधी और बारिश आई। इस दौरान निर्माणाधीन दीवार गिर गई और इसकी चपेट में 8 मजदूर आ गए।

एक महिला, एक पुरुष की मौत

बताया जा रहा है कि, कटघोरा थाना इलाके के लखनपुर बरभांटा गांव में राइस मिल की दीवार बनाई जा रही थी। निर्माणाधीन दीवार करीब 15-17 फीट ऊंची थी। 8 मजदूर इस काम में लगे थे। इसी दौरान ये आंधी के चलते दीवार गिर गई। इसमें 1 महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक पुरुष मजदूर ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों को भेजा अस्पताल

कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। हादसे में 6 और मजदूर घायल थे, जिन्हें डायल-112 की मदद से कटघोरा अस्पताल भेजा गया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर मौजूद थे।

मिल के मालिक गोलू अग्रवाल हैं। इस राइस मिल में काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। पुलिस ने कहा कि, घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।