Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized हाथियों के दल ने किशोर पर किया हमला। किशोर युवक की गई...

हाथियों के दल ने किशोर पर किया हमला। किशोर युवक की गई जान। हाथी देखने गया था,दोस्तो के साथ

157

पसान रेंज के सेन्हा गांव में हांथी के हमले से 16 वर्षीय सुखदेव सिंह की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुखदेव 4 मित्रों के साथ हांथियों के दल को देखने गया था, इसी बीच हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची.
बताया जा रहा है कि हाथियों के दल ने नाबालिक को कुचलकर मारा है. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इसे देखते हुए ऐहतियाती तौर पर वन विभाग आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग मुनादी करा रहा है.