Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized हत्या:-वृद्ध महिला और उसके पालतू बिल्ली की नृशंस हत्या: फोरेंसिक एक्सपर्ट के...

हत्या:-वृद्ध महिला और उसके पालतू बिल्ली की नृशंस हत्या: फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ: डॉग स्क्वॉड मौजूद

170

घर पर वृद्ध महिला और पालतू बिल्ली का रक्तरंजित लाश मिली है।वृद्ध के साथ पालतू बिल्ली की हत्या का रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया है।

घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैराबहार लाफा की है, जहां 60 वर्षीया बंधन कुंवर का शव उसके घर में मिला है. शव के पास ही मृतका की पालतू बिल्ली का भी शव पड़ा मिला है. घटना की सूचना पर पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की. बताया गया कि मृतका बंधन कुंवर के बच्चे नहीं है. पति की मौत के बाद घर पर वह अकेले रहती थी. कभी-कभी रोजी-मजदूरी कर अपना और पेंशन के पैसे से भरण-पोषण करती थी। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया है।मृतका के गले में चोट के निशान दिखे हैं।इसके साथ उसके गले में सोने का मंगलसूत्र भी नहीं है।थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने उपरांत जांच की दिशा तय होगी। कुछ संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।