Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सिर पर वारकर युवक की हत्या : खूनी की तलाश में जुटी...

सिर पर वारकर युवक की हत्या : खूनी की तलाश में जुटी पुलिस…

313

सिर पर वारकर युवक की हत्या : खूनी की तलाश में जुटी पुलिस…

दुर्ग।।


भिलाई से एक हत्या का मामला सामने आया है. सुभाष नगर के खुर्शीपार इलाके में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के वार्ड 39 खुर्शीपार निवासी अनिल शर्मा की 15 अगस्त की देर रात हत्या कर दी गई. उसके सिर पर हमले के निशान मिले हैं. आशंका जाए जा रही है की हत्यारे ने किसी हथियार से हमला कर अनिल को मौत के घाट उतरा है. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश ने शव की वीडियो ग्राफी और पंचनामा कराया. परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदि था, लेकिन मारपीट करना उसका स्वभाव नहीं था. मृतक के दो बच्चे हैं और पत्नी 10 साल से अलग रहती है।

परिजन अनिल शर्मा ने बताया कि सुभाष नगर में अवैध शराब बेचने वालों से शराब लेने के दौरान कुछ बहस हुई होगी और फिर मारपीट की नौबत आने के बाद यह घटना को अंजाम दिया गया होगा. क्योंकि आसपास के लोग बता रहें हैं की कोई व्यक्ति शराब को बोलतें लेकर रात 11 बजे यहां बैठा था. परिजनों ने बताया कि आसपास का माहौल हमेशा खराब रहता है।

वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पुछताछ की जा रही है।