Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized समलैंगिक संबंध : पढ़े पूरी खबर

समलैंगिक संबंध : पढ़े पूरी खबर

102

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सात दिन पहले लापता हुईं दो युवतियां शुक्रवार को कोतवाली पहुंचीं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए घर से नौकरी की तलाश में गई थीं. जब परिजनों ने युवतियों को घर ले जाने की बात कही तो वह साथ रहने की जिद करने लगीं. पुलिस और परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह साथ रहने की जिद कर रही हैं.

यह मामला संभल के गुन्नौर का है. दोनों युवतियां अलग-अलग समुदाय से हैं. अब चर्चा समलैंगिक संबंधों की चल रही है. कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी दो युवतियां एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं. बीते सात दिन पहले दोनों युवतियां स्कूल में प्रधानाध्यापक से तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर लापता हो गईं थीं. स्कूल से युवतियां घर नहीं पहुंची, तो परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया. फोन बंद होने पर परिवार वाले स्कूल पहुंचे, तो बताया गया कि वह तो तबीयत खराब होने की बात कहकर काफी समय पहले जा चुकी हैं.

यह जानकर परिवार वालों को चिंता हुई. इधर उधर तलाशा लेकिन दोनों का पता नहीं चला. इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शुक्रवार को दोनों लौटीं तो साथ रहने की बात कही. जिसे सुनकर परिजन हैरान हो गए.