Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में नवविवाहित महिला की मौत…

सड़क दुर्घटना में नवविवाहित महिला की मौत…

210

सड़क दुर्घटना में नवविवाहित महिला की मौत



अकलतरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा , पति राहुल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूजा अपने पति राहुल और देवर प्रकाश साहू के साथ बिलासपुर गई थी, जहां उन्होंने अपनी बहन से मुलाकात की। रात में वे तीनों मोटरसाइकिल सीजी 22 वी 6327 से वापस आ रहे थे, तभी ओवर ब्रिज अकलतरा के पास लगभग 12 से 1 बजे रात में मोटरसाइकिल का सामने का ब्रेक मारने से अनियंत्रित होकर गिर गए। इस दुर्घटना में पूजा के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई। राहुल और प्रकाश को भी चोटें आईं हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मामला मर्ग क्रमांक 66/25 धारा 194 बीएनएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल मौत की पुष्टि हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी से कराया गया है।