Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ शिकारियों के जाल में फंसा मादा हाथी, करंट लगने से हुई मौत,...

शिकारियों के जाल में फंसा मादा हाथी, करंट लगने से हुई मौत, मामले की जांच में जुटी वन विभाग…

95

जंगली जानवरों के लिए बिछाय करेंट से हुई हैं ,हाथी की मौत।

रायगढ़//घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में मादा हाथी की मौत की खबर प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए कुछ लोगों के द्वारा तार बिछाया गया था जिसमें करंट प्रवाहित थी जिसकी चपेट में आने से मादा हाथी की मौत हो गई।

बता दें कि हाथी की मौत कुछ दिन पूर्व हुई है, मादा हाथी की मौत की छानबीन के लिए बिलासपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई जा रही, साथ ही कुछ संदिग्ध व्यक्तियों का नाम सामने आया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है, डीएफओ धरमजयगढ़, एसडीओ घरघोड़ा रेंजर तमनार, पशु चिकित्सक की टीम जनपद उपाध्यक्ष, उपसरपंच एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य मौके पर मौजूद है। फिलहाल अभी तक मादा हाथी के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।