वितरण विभाग के नवपदस्थ कार्यपालक अभियंता ने ली वेंडर्स की बैठक : योजना में आ रही समस्याओं से हुए अवगत…

152

पीएम सूर्यधर योजना के कार्यों
मे तेजी लाने समीक्षा

वितरण विभाग के नवपदस्थ कार्यपालक अभियंता ने ली वेंडर्स की बैठक : योजना में आ रही समस्याओं से हुए अवगत…


कोरबा।।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वर्ष 2024से शुरू की गई केन्द्र सरकार की एक प्रमुखपहल है। इसका उदेश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त निजली प्रदान करना है| साथ ही बिजली बिल को कम करने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना योजना का मुख्यउदेश्य हैं। जिले में योजना के कार्य की गति बढ़ाने पर अब वितरण विभाग ने कार्य तेज कर दिया है। योजना में आ रही समस्याओं को जानकर उनके समाधान को लेकर कदम उठाने पर जोर दिया जा रहा है। इस कड़ी में वेंडर्स की बैठक ली गई।


विद्यूत वितरण विभाग शहर संभाग कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी राजेश चौहान को सौंपी गई है। गत दिनों कार्यभार संभाल ने के साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं और विकाश कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कारवाही शुरू कर दी है।। इस कड़ी में उन्होंने गुरूवार को तुलसी नगर जोन कार्यालय में पीएम सूर्यघर योजना के वेंडर्स की अहम बैठक ली। श्री चौहान ने योजना व कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना के कार्य प्रगति में आ रही समस्याओं पर वेंडर्स से बारी बारी चर्चा की बैठक में मौजूद 30 से 35 बेंडर्स ने बताया कि बैंक संबंधित दस्तावेजों की समस्या प्रमुख है।

इसकी वजह से कार्य प्रभावित हो रहा हैं जिस पर कार्यपालन अभियंता ने शीघ्र ही बैंक प्रबंध्नों के साथ बैठक कर समस्या दूर करने आश्वस्त किया है। योजना के तहत हितग्राही को भारी सब्सिडी के साध साथ सस्ता लोन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा

8 हजार से अधिक ने कराया है योजना का पंजीयन

पीएम सुर्यघर योजना को लेकर जिले के लोग आगे आ रहे हैं अधिकारियों ने बताया कि अब तक 8 हजार 883 लोगों ने योजना के तहत घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने पंजीयन कराया है। जिसमें से 1379 घरों में सोलर पैनल लगाया जा चुका है। विभाग इसमें तेजी लाने के प्रयास में है। पंजीकत सभी आवासों में सोलर पैनल लगाने की दिशा में कार्य करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

हितग्राही प्राप्त कर सक्कते हैं अतिरिक्त आय

योजना का प्रमुख उदुदेश्य बिजली बिल को कम करने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के साथ देश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना है। सूर्य की रौशनी से बिजली उत्पादन कर हितग्राही खुद के आवास को रौशन तो कर ही सकते हैं၊ इसके अलाबा अतिरिक्त बिजली को ग्रिड के माध्यम से बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं1

उपलब्ध कराया जाता है। सरकार सोलर पैनलकी कुल लागत का 40 फीसदी तक सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान करती है। इसके अलावा सस्ती दर पर लोन की सुविधा भी है। बताया जा रहा है कि योजना में बैंक से जुडे इन्हीं कार्यों में हितग्राहियों के दस्तावेज संबंधित समस्या आ रही है। नव पदस्थ कार्यपालक अभियंता की पहल से जल्द ही योजना की कार्यप्रगति में तेजी आएगी।

पीएम सुर्य घर योजना को लेकर बेंडर्स की बैठक ली गई है व आ रही समस्याओं को लेकर वैंडर्स से चर्चा की गई बेंडर्स के द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान कर पंजीकत सभी घरों में सूर्य सोलर पैनल लगाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
– राजेश चौहान, कार्यपालन अभियंता, विधुत
वितरण विभाग कोरबा