Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ लकड़ी व्यपारी का मिला शव : क्षेत्र में सनसनी : 30 हजार...

लकड़ी व्यपारी का मिला शव : क्षेत्र में सनसनी : 30 हजार रुपये की लेन देन का था मामला : पुलिस जुटी जांच में

104

उतई थाना क्षेत्र के धौराभाठा (परसाही) गांव के पास लकड़ी व्यापारी का शव मिला है। शव की पहचान ईश्वर साहू (36 साल) निवासी अंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह परसाही में एक लकड़ी व्यापारी के पास 30 हजार रुपए की वसूली करने आया था। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार सुबह उसका शव खदान के पास पड़ा हुआ मिला है।

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि ईश्वर साहू लकड़ी खरीदी और बिक्री करने का काम करता था। उसने उतई के परसाही में एक व्यापारी को लकड़ी दिया था। उसका 30 हजार रुपए उसे लेना था। वही लेने के लिए वह गुरुवार को वहां पहुंचा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लकड़ी व्यापारी ने ईश्वर को 30 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद वह वहां चला गया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ उसकी हत्या किसने की इन सवालों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। उसके सिर में पीछे से किसी ठोस चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या रुपए के लेन देन को लेकर ही की गई है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के पता लगा लेगी।

परसाही में है युवक की ससुराल ईश्वर साहू का परसाही गांव में ही ससुराल है। साथ ही पड़ोसी गांव धौराभाठा उसका मामा घर है। पुलिस वहां भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।