Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized रफ्तार के कहर से बुझा घर का चिराग: घर से बहन को...

रफ्तार के कहर से बुझा घर का चिराग: घर से बहन को छोड़ने निकला भाई, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, तोड़ा दम, परिजनों का फूटा गुस्सा, किया चक्काजाम…

101

पाली थाना क्षेत्र के चेतमा मुख्यमार्ग पर आज सुबह किसी अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद मुश्किल से चक्काजाम को समाप्त कराया गया.


बता दें कि, पाली थानांतर्गत चेतमा चौकी क्षेत्र में आज सुबह चैतमा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास ग्राम ईरफ निवासी एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से अपनी बहन को छोड़ने चैतमा की ओर गया था. तभी वापसी के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने राहुल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. जिसके बाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बिलासपुर से अम्बिकापुर की ओर जाने वाली यात्री बस के साथ-साथ ट्रक, ट्रेलर और चार पहिया वाहनों को लम्बी कतार लग गई.

वहीं घटना के बाद नायब तहसीलदार ममता रात्रे घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई तथा पुलिस ने मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश के बाद शांत कराया और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और लगे चक्काजाम को समाप्त कराया।